Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विद्यार्थियों को नशा मुक्ति भारत निर्माण का दिलाया गया सामूहिक संकल्प! आइन्सटीन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति भारत निर्माण में योगदान को लेकर हुई संगोष्ठी


लालगंज/प्रतापगढ़। नशा मुक्ति प्रतिभा महाअभियान के तहत शनिवार को लालगंज स्थित आइन्सटीन पब्लिक स्कूल में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निदेशिका श्रुति शुक्ला ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता प्रदान की। उन्होने कहा कि स्वस्थ एवं नशा मुक्ति समाज के निर्माण में विद्यार्थियों को प्रभावी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति भारत के निर्माण में योगदान का सामूहिक संकल्प भी ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य शुभ्रान्तु सिंघा एवं संचालन उप प्रधानाचार्य आन्द्रे डिसिल्वा ने किया। इस मौके पर नीतू, कृष्णा, ओमप्रकाश, योगेन्द्र शुक्ला, डॉ0 सौरभ मिश्र, गरिमा मिश्रा, महेन्द्र पाठक, कमल, सुधा, श्वेता, उर्मिला आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |