संग्रामपुरः सड़क दुघर्टना मे एक बुजुर्ग सहित तीन घायल
August 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को अमेठी - प्रतापगढ़ मार्ग मां कालिकन धाम (मिश्रौली) रेलवे स्टेशन के समीप पूरे खौंसी मोड़ पास एक साइकिल व एक मोटरसाइकिल आपस में टकराने से एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए बुजुर्ग को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा गया वहीं मोटरसाइकिल सवार घायल को परिजनों ने मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गये। बुजुर्ग कल्लू पुत्र मतई गूजीपुर उम्र लगभग 65 वर्ष अपनी लड़की के घर से साइकिल से अमेठी - प्रतापगढ़ मार्ग होते हुए गूजीपुर आ रहे थे।कि पूरे खौसी मोड़ मिश्रौली रेलवे स्टेशन के नजदीक अमेठी से खौपुरबुजुर्ग जा रहा मोटरसाइकिल सवार सूरज कुमार पुत्र रामदेव उम्र 20 वर्ष और अभिषेक की मोटरसाइकिल इनके साइकिल से टकरा गई जिससे साइकिल की हैंडिल बुजुर्ग कल्लू के पेट में लग गई वहीं मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गये जिससे मोटरसाइकिल चालक सूरज के बाएं हाथ में गहरी चोट आ गई सूचना पर पहुंचे खौपुरबुजुर्ग के प्रधान के पुत्र अरविंद सिंह लेखपाल ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस को फोन करवाया लेकिन एम्बुलेंस देरी से आयें देख अरविंद सिंह ने सूरज को उनके पिता व परिजनों के साथ निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी भेजवा दिया वहीं कल्लू को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजवाया।कल्लू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में इलाज चल रहा है वहीं सूरज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीसरा घायल अभिषेक का प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
