संग्रामपुर: जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों का इलाज
August 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को डीआर आरिफ इकबाल फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा लैब टेक्नीशियन काजल नायक अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत 65 मरीज का इलाज किया गया इनमें 25 मरीज का लाइव के तहत जांच की गई तीन गर्भवती महिलाएं भी इन मरीजों में शामिल है। डॉ आरिफ ने बताया कि सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज मेले के तहत 65 मरीज का मुफ्त इलाज किया गया जिनमें दो गर्भवती महिला 15 छोटे बच्चे शेष बड़े बुजुर्ग व महिला शामिल है। स्वास्थ्य मेले में लगभग 20 मरीज का लैब के तहत जांच की गई इसमें शुगर टाइफाइड मलेरिया की जांच हुई। सभी मरीज को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए मुफ्त इलाज व मुफ्त जांच मेले के तहत की गई।
