Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: तीन पुलिया बनी जलभराव का कारण, गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका


मुसाफिरखाना/ अमेठी। ग्राम रामनगर उर्फ नया कोर्ट में गल्ला मंडी से दरौली मार्ग को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क पर बनी तीन क्रॉसिंग पुलिया इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। गांव से नेशनल हाईवे के बीच स्थित इन तीनों पुलियों के जाम होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। जल निकासी न होने से गांव के आसपास गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। लोगो कहना है कि पुलियों में लंबे समय से जल निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों और खेतों से निकलने वाला पानी पुलियों के रास्ते आगे नहीं जा पा रहा, जिसके चलते गांव के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यही नहीं, खेतों में भी गंदा पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी और मच्छरों के चलते डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलियों की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर तीनों पुलियों की सफाई कराने तथा जल निकासी सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बनाई गई पुलियों का उद्देश्य पानी की निकासी को सुचारु रखना है, लेकिन वर्तमान में पुलियां जाम होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द पुलियों को खुलवाए, ताकि गांव और खेतों में जमा गंदे पानी से निजात मिल सके तथा संभावित संक्रामक बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |