Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः मनोज गुप्ता बने आल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष! पत्रकारों के हक व सम्मान के लिए करूंगा कार्य-मनोज


गुरसहायगंज/ कन्नौज। संगठन पत्रकारों के हक व सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। आगामी 24,25,26 सितंबर को मथुरा में अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से भारी संख्या में पत्रकार साथी पहुंचेंगे। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी साथी एकजुट होकर कार्य करें। जनपद कमेटी के गठन से पत्रकारों को उर्जा मिलेगी। संगठन पत्रकारों की समस्याओं व सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत है। यह बात संगठन के कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने कही। 

रविवार को नगर के निरीक्षण भवन में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन संगठन के कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें जनपद भर से आए विभिन्न पत्रकारों ने शामिल होकर  समस्याओं को रखा और संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई। साथ ही जिला कमेटी के गठन पर भी मौजूद कलमकारों ने चर्चा की। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज गुप्ता को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। जबकि ठठिया निवासी राजेंद्र सिंह धुआंधार को महामंत्री, संजय द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमर इदरीसी, मो. मुनब्बर, मनोज ठाकुर, अमित मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, शीबू सैनी को मीडिया प्रभारी व राहुल शाक्य को जिला सह मीडिया प्रभारी, अंकित दुबे को सचिव, संजीव मिश्रा को संयुक्त संगठन मंत्री, इरशाद खान को विधिक सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया। मौजूद कलमकारों ने नय मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया और संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हक व सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान संजय दुबे, उमर इदरीसी, प्रदीप पाठक, आशुतोष श्रीवास्तव, मुनव्वर हसन, मोहम्मद नौशाद, सद्दाम हुसैन,मनोज ठाकुर, आलम अखिल, आफताब आलम, संजीव मिश्रा, राहुल शाक्य, शिबू सैनी, अंकित मिश्रा, अंकित दुबे, इरशाद आदि पत्रकार मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |