Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः बल्दीराय थाने में मिशन शक्ति अभियान, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


बल्दीराय/सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को थाना बल्दीराय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।

बालिकाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 102 व 108 स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा 101 अग्निशमन सेवा के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की उपयोगिता बताते हुए कहा कि महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याएं यहां निःसंकोच साझा कर सकती हैं। उनकी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गोपनीय तरीके से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में चुप न रहने तथा निर्भीक होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |