संग्रामपुर: रक्षाबंधन की पूर्व दिवस पर बाजार हुए गुलजार
August 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में भारी भी उमड़ी कालिकन धाम - शीतला गंज बाजार,- बड़गांव- डेवणसा- चमनगंज- मिश्रौली- ठेंगहा के बाजारों में राखी व मिठाईयों दुकानें सजी रहीं सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगने लगी। इससे बाजारों में चल पल बनी रही। विभिन्न रंगों की आकर्षक राखियों के साथ मिठाईयों की दुकानों में आकर्षक मिठाई लोगों को आकर्षित करती रही। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बच्चों महिलाओं और पुरुषों में भारी उत्साह देखने को मिला। बहाने अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही थी जबकि भाई भी बहनों के लिए उपहार मिठाइयां अंश सामान खरीदते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन को लेकर लोग अच्छी खरीदारी करते हैं। राखी की दुकान पर आकर्षक राखी अच्छी डिजाइन महंगी राखी बाजारों की रौनक बढ़ती रही। त्योहार को देखते हुए दुकानदार अपने सामान का पर्याप्त स्टाक कर लिया था जिसके कारण उन्हें राखियां और मिठाई बेंचने में कोई समस्या नहीं हुई। कालिकन धाम के राखी विक्रेता राजेश सिंह, गौरीशंकर गुप्ता,विजय सिंह आदि दुकानदारों ने बताया कि इस बार बढ़ती मंहगाई प्रभाव भाई -बहन के अटूट रिश्ते पर प्रभाव नहीं डाल सका पिछली बार से बिक्री कम नहीं हुई है। मिठाईयों के दुकानदारों का कहना है कि कालिकन धाम व आसपास की मिठाइयां शुद्ध बनाई जाती है यहां पर बाहरी खोया नहीं खरीदा जाता है इस बार महंगाई का प्रभाव पड़ा है जहां लोग एक किलोग्राम की जगह 500 ग्राम ही खरीद रहे हैं।
