संग्रामपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का पांचवें दिन मिला शव
August 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा पूरे दुबान मजरे गोरखापुर निवासी विद्या देवी पत्नी सुरेंद्र प्रताप दुबे उम्र 65 वर्ष का शव थाना संग्रामपुर क्षेत्र में आज दोपहर मालती नदी के सरैया पड़ान वैकल्पिक लकड़ी बांध में अटकी मिली। दोपहर को अपनी गाय चराने निकले मनोज कुमार पांडे पुत्र गोपीनाथ पांडे निवासी सरैया पड़ान की नजर पानी में क्षत -विक्षत अवस्था में वैकल्पिक लकड़ी बांध के बासों के बीच पड़ी दिखाई दी। मनोज कुमार पांडे अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए उन्होंने डायल 112 और फोन करके क्षत -विक्षत अवस्था में पानी में लकड़ी पर अटकी शव की सूचना दी जानकारी पर मिलने पर डायल 112 टीम थाना संग्रामपुर टीम मौके पर पहुंची करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकल गया बीते 24 अगस्त को विद्या देवी सुरेंद्र प्रताप दुबे के परिजनो की तहरीर पर थाना संग्रामपुर में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। थाना संग्रामपुर प्रभारी ने पीड़ित परिवार को सूचना दी मौके पर पीड़ित परिवार के दीपक कुमार द्विवेदी संदीप कुमार द्विवेदी वह गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन शव की अवस्था पहचान लायक नहीं दिखी काले ब्लाउज व साड़ियों से मृतक महिला की पहचान की गई। थाना संग्रामपुर प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि 23 तारीख को सुबह लगभग 5 बजे विद्या देवी पत्नी सुरेंद्र प्रताप दुबे मॉर्निंग वॉक के लिए अमेठी किठावर मालती नदी के गोरखापुर पुल की तरफ जा रही थी। इससे अंदाजा लगाया गया शायद किसी कारण बस वह नदी में गिर गई। जिनका शव आज पांचवे दिन थाना क्षेत्र के सरैया पड़ान के पास मिला।
