Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 40 किलो दूषित खोया नष्ट


अमेठी। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)- के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने मुसाफिरखाना एवं अमेठी क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकृष्ण चैहान ने मुसाफिरखाना स्थित पराग स्वीट्स कारखाने से खोया का नमूना संग्रहित किया। जांच के दौरान लगभग 40 किलोग्राम खोया में चीनी मिश्रित फफूंदी लगा हुआ पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। उक्त खोये का अनुमानित मूल्य लगभग 16 हजार रुपये बताया गया है। कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान से छोेना मिठाई का भी नमूना संग्रहित किया गया। वहीं एक अन्य कारखाने में गंदगी पाए जाने पर संचालक को सुधारात्मक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स धनेशा राजपूत के प्रतिष्ठान से छेना एवं मिल्क केक के नमूने भी लिए। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पूजा गुप्ता द्वारा अमेठी स्थित बंगाली स्वीट्स हाउस, किसान डेयरी गौरीगंज तथा मधूसुदन स्वीट्स एंड डेयरी से क्रमशः छेना मिठाई, खोया तथा कलाकंद के नमूने संग्रहित किए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान कुल सात खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |