Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः बल्दीराय थाने में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, बच्चों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी


बल्दीराय/सुलतानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर बल्दीराय थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा महिला अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित महिला सुरक्षा संबंधी सुविधाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक राजदेव महिला कांस्टेबल प्रकाक्षा महिला कांस्टेबल सविता, कस्टेबल विजय कुमार तथा हेड कांस्टेबल विनोद यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने लोगों से महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |