Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः सावन के दूसरे सोमवार पर वलीपुर बाबा जंगलीनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद


बल्दीराय/सुलतानपुर’। सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर बल्दीराय क्षेत्र के वलीपुर स्थित बाबा जंगलीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा जंगलीनाथ के दर्शन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की।

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से भी भक्त धाम पहुंचे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए भीड़ को व्यवस्थित किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

बाबा जंगलीनाथ धाम में पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन के दूसरे सोमवार पर धाम में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |