Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था को समाप्त किये जाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


लालगंज/प्रतापगढ़। जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने को लेकर अखिल भारतीय ब्राम्हण परिवार ने शनिवार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संयुक्त रूप से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुबनी व संगठन मंत्री संजय शुक्ला की अगुवाई मे सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा समय में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था से संविधान मंे समान अवसर के सिद्धांत की अवहेलना हो रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि योग्यता आधारित व्यवस्था के जरिए समान अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वही ज्ञापन में इन मांगो को लेकर केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय राष्ट्रीय आयोग का गठन किये जाने व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रभावी सहायता योजनाओं के संचालन की मांग भी उठायी गयी है। इस मौके पर मण्डन मिश्र, अनुज शुक्ला, अवधेश शुक्ला, आलोक मिश्र, राजकुमार यादव, अनिल पाण्डेय, अभय शुक्ल, सोनू तिवारी, रोशन तिवारी, प्रतीक मिश्र, राज त्रिपाठी, अरविंद पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, रघुनंदन तिवारी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |