Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी को दबंगो ने जातीय गाली देते हुए दी जान से मारने की धमकी, शिकायत


प्रतापगढ़/कुंडा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी ने दो लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घर पर धमकाने के बाद भी दबंगों का दुस्साहस नहीं रुका और मंगलवार को उसे रास्ते में फिर घेर लिया गया। गाली-गलौज के साथ मारपीट पर आमादा हुए लोगों से किसी तरह बचकर महिला घर पहुंची। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रद्दू का पुरवा बरई गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी शोभा सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को उनके पति पार्टी की बैठक में गए हुए थे और वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो लोग घर पहुंच गए और उनके पति तथा उन्हें गालियां देने लगे। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए  जान से मारने एवं गायब करने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की जानकारी पति को दी, लेकिन उस समय मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद मंगलवार 25 अगस्त को वह घर से निकली तो वही लोग रास्ते में फिर मिल गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देने के साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और मारपीट करने पर आमादा हो गए। किसी तरह वहां से बचकर महिला घर पहुंची।

एक के बाद एक दो घटनाओं से डरी महिला ने अब पुलिस की शरण ली है। तहरीर देकर उसने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |