Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जालसाजों ने युवती को झांसे में लेकर ट्रांसफर कराए साढ़े पंद्रह लाख रुपए


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती से जालसाजों ने फोन काल कर झांसे में लेकर लाखों रुपए ट्रांसफर करा लिए।कृष्णा नगर इलाके में स्थित माया राज विला में रहने वाली युवती प्रियम भावनानी पुत्री स्वदेश कुमार भावनानी के अनुसार 29 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था कॉलर ने अपना नाम श्याम नारायण दूबे बताते हुए अपने आप को नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया का एम्पलाई बताया और कहा कि आपके पालिसी सरेंडर की रिक्वेस्ट आई है। जिसपर युवती ने विश्वास कर लिया और कॉलर के बताए सीए यासीन के एक्सिस बैंक खाते में कुल 15,47,950 रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता के अनुसार उसे बाद में पता चला कि काल फ्रॉड है जिसपर युवती ने साइबर सेल में शिकायत कर कृष्णा नगर थाने पर पहुंच नामजद शिकायत की है। युवती की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने मंगलवार को नामजद आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |