अमेठीः यूजीसी आरक्षण के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
August 27, 2026
अमेठी। यूजीसी में एससी-एसटी आरक्षण के विरोध में स्वर्ण एकता मंच के तत्वावधान में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को अमेठी में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी अंबेडकर चैराहा, ददन सदन तिराहा और सागर तिराहा होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी में एससी-एसटी आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए सरकार से इस संबंध में उनकी मांगों पर विचार करने की अपील की। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।प्रदर्शन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन में राजकुमार शर्मा, रामदीन, बृजेश मिश्रा, सुजीत सिंह, सिंकु सिंह, ओमप्रकाश दुबे, आशीष सिंह, कोतवाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, रोहित सिंह, सागर सिंह, मुन्नू सिंह ,आर के सिंह,आर पी पांडेय, राज कुमार पांडेय, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रशासन की ओर से शिवा कान्त त्रिपाठी बताया कार्यक्रम में सहयोग मिला और पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
