Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 48 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कृषि विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग में नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवचयनित अभ्यर्थी अपनी कर्मठता, ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए प्रदेश की कृषि व्यवस्था एवं मंडी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। जनपद अमेठी के लिए यह अवसर विशेष महत्व का रहा, जहां जनपद के लिए चयनित कुल 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद अमेठी से उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग एवं मंडी परिषद में उनकी नियुक्ति किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

               

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग एवं मंडी परिषद के नवचयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |