Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: सपा का अनोखा प्रदर्शन! कार्यालय के सामने दुकान लगाकर 13 किलो चीनी का वितरण


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज के सामने गुरुवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए दुकान लगाकर 13 प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा अमेठी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को निर्धारित दर पर चीनी उपलब्ध कराते हुए महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे करती रही है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। ऐसे समय में समाजवादियों ने जनता के बीच पहुंचकर राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल चीनी वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा और गरीबों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग की आवाज उठाती रही है। जनता यह देख रही है कि कौन केवल प्रचार करता है और कौन उनके बीच रहकर समस्याओं में सहभागी बनता है। जिला महासचिव अरशद अहमद एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मुजीब अहमद, मोहम्मद लईक, शिव प्रताप यादव, राम बौरासी पासी, केडी सरोज, विजय पासी, दीपू तिवारी, विकास पाल, गुल्लक, अखिलेश यादव, प्रिंस वर्मा, प्रमोद तिवारी, विनय पाल, मुकेश विश्वकर्मा, शिव दर्शन, ओम प्रकाश यादव और राम जीवन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने बताया कि जिला कार्यालय के सामने दुकान लगाकर 13 प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों में सहभागी बनने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |