तिलोई: नवोदय में विद्याकलश के छात्रों का चयन
August 24, 2026
तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत खानापुर चपरा स्थित विद्याकलश हाई स्कूल के चार बच्चों का चयन क्लास ग्यारह हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज अमेठी में हुआ है।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राहुल यादव ने बताया कि विद्यालय के कुल एक सौ छरू(106)बच्चों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी और इन्ही में से कुछ बच्चों ने नवोदय विद्यालय में क्लास ग्यारह में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दी थी जिसमे से चार बच्चे साक्षी, श्वेता, अपर्णा एवं पीयूष चयनित हुए हैं। गौरतलब हो कि विद्यालय की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में साक्षी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ रामकल्प तिवारी एवं प्रबंधक डॉ आलोक तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगल कामना की है साथ ही विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों को भी प्रबंधतंत्र की तरफ से शुभकामनाएँ ज्ञापित कीं।
