Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः नवागत प्रभारी निरीक्षक से व्यापार मंडल की मुलाकात


अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जनपद अमेठी के पदाधिकारियों ने अमेठी कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नवीन कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही व्यापारिक वातावरण भी बेहतर होगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु कसौधन, पवन वैश्य, जिला संगठन महामंत्री हिमांशु अग्रहरि सहित अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |