अमेठीः रामलीला मैदान में जलभराव, लोग परेशान
August 24, 2026
अमेठी। बारिश के बाद अमेठी के रामलीला मैदान में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मैदान में काफी मात्रा में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान और आसपास के रास्तों पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और गंदगी के कारण परेशानी और बढ़ जाती है।लोगों ने नगर प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा रामलीला मैदान में जमा पानी की जल्द निकासी कराने की मांग की है।
