जगदीशपुर: दुकान मे हुई हजारों की चोरी
August 24, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल उठा ले गए पुलिस छानबीन में जुटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव रेलवे क्रासिंग के निकट चाय की दुकान चला रहे राम अचल पूरे गोडियन व सुंदर लाली पुर निवासी चाय की दुकान व वकील पान की गोमटी समेत तीन दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों का माल उठा ले गए घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका निरीक्षण के पश्चात छानबीन में जुटी। इस संबंध में पुलिस ने बताया मामला संज्ञान में छानबीन जारी है।
