Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मुंशीगंज पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार


अमेठी। जनपद अमेठी में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुंशीगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में आलोक कुमार उर्फ मुन्ना निवासी हसरम दुबे मजरे जूठीपुर, शम्भूनाथ निवासी इकसारा, देवेन्द्र सिंह निवासी पीताम्बरपुर मजरे दुलापुर कला, शेर बहादुर सिंह निवासी सेवई हेमगढ़ तथा अनेश कुमार मिश्र निवासी चिलबिली शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार वारंटियों में कुछ के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों के साथ आबकारी अधिनियम के तहत मामले न्यायालय में विचाराधीन थे। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।   गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार वर्मा, कांस्टेबल फईम अली और कांस्टेबल मिथलेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |