Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बहू-बेटी सम्मेलन में महिला जागरूकता


अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षाए सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ’’मिशन शक्ति अभियान फेज.5ण्0 के द्वितीय चरण’’ के तहत जनपद अमेठी में बहू. बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चैपाल का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के द्वारा महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो अभियान तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में आयोजित किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने गांवों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल ’’1930 साइबर हेल्पलाइन’’ पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ’’1090 वीमेन पावर लाइनए 181 महिला हेल्पलाइनए 112 पुलिस आपातकालीन सेवाए 108 एंबुलेंसए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइनए 1098 चाइल्ड लाइन तथा 102 स्वास्थ्य सेवा’’ के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं को थानों में स्थापित ’’मिशन शक्ति केंद्र’’ की भूमिका और वहां मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। चर्चा के दौरान ’’गुड टच.बैड टच घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा और साइबर अपराध’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |