शाहबाद। नगर के मोहल्ला खटपुर निवासी राजमिस्त्री की 22 वर्षीय बेटी की गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला खटपुर निवासी अजहर अली की 22 वर्षीय पुत्री नाजिया पिछले तीन माह से आंत की बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद घर में मातम छा गया।
नाजिया के पिता अजहर अली शाहबाद में राजमिस्त्री का काम करते हैं। नाजिया दो बहनों में छोटी थी, जबकि उनके दो भाई भी हैं। बीमार होने से पहले वह नगर के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापन कार्य करती थीं।
.jpg)