Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: ऑपरेशन चक्रव्यूह में चोरी के आभूषण बरामद, एक गिरफ्तार


मुसाफिरखाना/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन चक्रव्यूह’’ अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पीली एवं सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं, एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में 23 अगस्त 2026 को की गई। पुलिस टीम क्षेत्र में तलाश वांछित, देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद शाबान उर्फ राजा कुरैशी पुत्र सन्नी उल्ला निवासी वार्ड नंबर-02, नगर पंचायत मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बरामद आभूषण उसने बाल अपचारी के साथ मिलकर शकिला बानो पत्नी सैदुल्ला निवासी विधायक गली, वार्ड नंबर-01, नगर पंचायत मुसाफिरखाना के घर से चोरी किए थे। पुलिस ने अभियुक्त शाबान के कब्जे से ’’एक मंगलसूत्र, एक कान का झाला और एक नाक की कील’’, सभी पीली धातु के, बरामद किए। वहीं बाल अपचारी के कब्जे से ’’एक हाथ का फूल सफेद धातु’’ बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में थाना मुसाफिरखाना में मुकदमा अपराध संख्या 218ध्26, धारा 305(ं) बीएनएस के तहत पहले से अभियोग पंजीकृत था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल आयुष कुमार यादव, कांस्टेबल मोहित मिश्रा तथा कांस्टेबल सुमेश मौर्या शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |