संग्रामपुर: बन दरोगा बोला- जुर्माना भरो चाहे चंदन का पेड़ काटो
August 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के वन विभाग संग्रामपुर के वन दरोगा का फरमान जुर्माना भरो चाहे चंदन का पेड़ काटो हां यह आडियो वायरल हो रहा है जिसमें वन दरोगा का पेड़ काटने वाले ठेकेदार से बात चल रही है इसमें वन दरोगा रणवीर सिंह ने पेड़ काटने वाले ठेकेदार राजेंद्र मौर्य से बातचीत करते हुए कहा कि महुआ नहीं चंदन का भी पेड़ काटो लेकिन जुर्माना लेकर जेब में चलो। संग्रामपुर क्षेत्र में आज नया का पुरवा में महुआ का विशालकाय हरा पेड़ काटा गया वहीं क्षेत्र के चक्रधरपुर में भी हरा पेड़ काटा गया इतना ही नहीं क्षेत्र के पूरे खौंसी में हर पर काटा गया अभियान संग्रामपुर में तेज चल रहा है की जुर्माना भरो हरा पेड़ काटो।
