शुकुलबाजारः निजी विद्यालयों को घड़ी, कैलेंडर व पेन वितरित
August 24, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। तिवारी पुस्तक भंडार के संचालक अजय तिवारी के सौजन्य से अवतार क्वेश्चन बैंक के प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र के 20 निजी विद्यालयों को घड़ी, कैलेंडर एवं पेन वितरित किए गए। इस दौरान विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रबंधकों को अध्ययन सामग्री से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलता है। तिवारी पुस्तक भंडार के संचालक अजय तिवारी ने कहा कि विद्यालयों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखना और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे ।
