Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः श्रावण के प्रत्येक रविवार को बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में कांवरियों के लिए लगेगा विशाल भंडारा! बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में श्रावण के हर रविवार भंडारा, समितियों ने की कांवरियों की सेवा की तैयारी


प्रतापगढ़।पवित्र श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा को समर्पित सुंदरकांड सेवा समिति बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम एवं मत्स्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में प्रत्येक रविवार को आए हुए कांवरियों के लिए भंडारे का बृहद आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण माह के पुनीत अवसर पर दूर-दराज से पैदल चलकर आने वाले कांवरियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में सात्विक भोजन वितरित किया जाएगा।

सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि ष्कांवरियों की सेवा ही बाबा की सच्ची सेवा हैष्। इसी भावना के साथ हर रविवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय 4बजे पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |