Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां हुई सम्मानित,अधिवक्ता का मनाया गया जन्मदिन ! एम0एस0आर0ए0 द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सेल्स मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष विकल कुमार पाण्डेय के आयोजकत्व में नगर स्थित होटल रॉयल क्राउन हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ल, अधिवक्ता मनोज सिंह, विनीत शुक्ल एंव शिवेश शुक्ल सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी जनसेवा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।समारोह के दौरान अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर वक्ताओं ने अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों में उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना सराहनीय है। समारोह का माहौल आत्मीयता, सम्मान और उल्लास से भर गया।अंत में आयोजक विकल पाण्डेय व कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित विभूतियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर अतुल शुक्ल,उमेश सिंह, राकेश शर्मा, वरुण, आशीष, पंकज, राहुल सहित आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |