Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः युवक पर हमला करने के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा


बीसलपुर। बाजार में घरेलू सामान खरीदने गए युवक को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नगर के मोहल्ला दुबे निवासी अनमोल शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त को वह कटरा बाजार में घरेलू सामान खरीदने गया था। आरोप है कि मटियानाथ चैराहे के पास मोहल्ले के ही सौरभ दीक्षित, अरुण दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, निर्देश दीक्षित और उनके साथ आए अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। अनमोल के मुताबिक उसने फोन कर अपने पिता राजेश शुक्ला को मौके पर बुलाया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि पिता के साथ सौरभ दीक्षित के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां भी परिवार के लोगों ने पथराव कर दिया। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर अपनी जान बचाकर आए। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |