बीसलपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर में जुलूस-ए-मुहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान ईदगाह चैराहे पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा क्षेत्र 130 बीसलपुर की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार और समाजसेवी चैधरी प्रदीप सिंह पटेल ने पहुंचकर लोगों को कोल्ड ड्रिंक, समोसे और ठंडा पानी वितरित किया।
भीषण गर्मी के बीच जलपान पाकर जुलूस में शामिल लोगों ने राहत महसूस की। इस अवसर पर दिव्या गंगवार ने कहा कि जरूरतमंदों और आम लोगों की सेवा से बढ़कर कोई नेक कार्य नहीं है। उन्होंने सभी को ईद-ए-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि अल्लाह सभी की दुआओं और नेक कोशिशों को कबूल फरमाए।इस दौरान फैजान, अनीश खान, अकरम अंसारी, आरिफ, इम्तियाज, अभिषेक, रूपलाल मटिया, रामपाल, डॉ. अरविंद गंगवार, भूदेव गंगवार, शाहिद खान, ओमकार राठौर, ओमपाल, सुरेश गंगवार, अनिल गंगवार, राकेश प्रजापति, राजपाल, अंतरेश मौर्य और राजेश गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
