सुलतानपुरः दोस्तपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक का दाहिना हाथ टूटा
August 23, 2026
सुल्तानपुर। थाना दोस्तपुर क्षेत्र के गंगापुर भूलिया स्थित दोस्तपुर-कादीपुर मार्ग पर रविवार दोपहर लगभग दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अंबेडकर नगर निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 108 पर सूचना दी। एंबुलेंस पहुँचने के बाद घायल धर्मेंद्र को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। वहाँ इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. नौशाद खान और फार्मासिस्ट अरविंद कुमार मिश्रा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दोनों बाइक सवारों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
