Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मामूली कहासुनी से खूनी संग्राम, बुजुर्ग के पेट में घोंपा सरिया बीच-बचाव करने पहुंचे गंगाराम पर जानलेवा हमला! परिवार की महिलाओं समेत कई घायल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


बरखेड़ा ।  थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में शनिवार दोपहर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे और लोहे के सरियों के साथ आमने-सामने आ गए। इसी दौरान बीच-बचाव कराने पहुंचे बुजुर्ग गंगाराम के पेट में कथित तौर पर लोहे का सरिया घोंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल गंगाराम मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरी वारदात घर के बाहर लगे ब्ब्ज्ट कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित  के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2रू35 बजे उनके घर के सामने रहने वाला रामऔतार कथित रूप से घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। अमित ने इसका विरोध किया तो मामला गरमा गया। आरोप है कि रामऔतार घर के भीतर से लोहे का लंबा सरिया लेकर बाहर आया और अमित की ओर हमला करने के इरादे से बढ़ा।शोर-शराबा सुनकर अमित के वृद्ध पिता गंगाराम बीच-बचाव करने के लिए बाहर आए। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान रामऔतार ने गंगाराम के पेट में लोहे का सरिया मार दिया। गंभीर चोट लगने के बाद गंगाराम जमीन पर गिर पड़े और उनकी हालत बिगड़ गई।

आरोप है कि गंगाराम को घायल देखकर उनकी वृद्ध पत्नी सोमवती समेत परिवार के अन्य सदस्य और महिलाएं मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सोमवती समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए।

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भीड़ बढ़ती देखकर आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि मारपीट और बुजुर्ग पर हुए हमले का घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। घटना का फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। ऐसे में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पुलिस की जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।

घायलों को ग्रामीणों और परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां गंगाराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

घटना के बाद पीड़ित अमित कुमार ने बरखेड़ा थाने में लिखित तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय एकतरफा कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर साक्ष्यों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में तनाव के बीच अब सबकी निगाह पुलिस जांच पर टिकी है। सीसीटीवी फुटेज, घायलों के मेडिकल और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ाएगी। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |