पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज शुक्रवार को ललौरीखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के कई गांवों में कॉवड़ यात्रियों को झण्डी दिखाकर कॉवड़ यात्रा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा भाजपा सरकार से पहले कॉवर यात्रियों को तमाम तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ता था। यात्रियों का जगह जगह उत्पीड़न एवं उनको अपमानित होना पड़ता था लेकिन जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है तब से कॉवड़ यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सुविधाऐं मिली है बल्कि उनका जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। उन्होनें कहा की भाजपा सरकार कॉवड़ यात्रियों के हितो की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होनें कॉवड़ यात्रियों को अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा की भविष्य में अपनी यात्रा को सुखद एवं सरल बनाये रखने हेतु भाजपा का सहयोग करे और अपने हितो की सुरक्षा करने का प्रयास करें।
गन्ना राज्यमंत्री श्री गंगवार ने शाही, नूरपुर, वारनवादा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में डांक कॉवड़ यात्रियों को पटका पहनाकर फूल मालाओ से स्वागत कर उनको रवाना किया। इस मौके पर ललौरीखेड़ा ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, सिकलापुर के भगवानदास, विजय शाही, नरोत्तम मौर्य, गोविन्दराम राठौर, अमर सिंह प्रधान, गोविन्द राम राठौर, जगन्नाथ प्रधान, आर्यभान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एंव शिवभक्त मौजूद रहे।
