Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः राज्यमंत्री ने बिरहनी देवा गुरूद्वारा प्रांगण में चैपाल लगाकर सुनी जन समस्यायें


पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज शुक्रवार को अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिरहनी के देवा गुरूद्वारा के प्रागण में चैपाल लगाकर जन समस्याये सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा की भाजपा सरकार दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो में रह रहे लोगो की समस्याओ के समाधान के प्रति गम्भीर और गांव स्तर पर चैपालो के माध्यम से उनकी समस्याओ का समाधान करने का प्रयास कर रही है। उन्होनें इस मौके पर सिख समाज के योगदान की चर्चा की और सिख समाज के क्षेत्र के विकास एवं समाज के प्रति समर्पण भाव की विस्तार से बात की। चैपाल में ग्रामीणो ने बिजलीए छुटटा पशुओ आदि की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान की मांग की। इस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समस्याओ के समाधान करने के निर्देश दिये। चैपाल में ग्राम हरदासपुरए क्योलारए बिरहनी एवं कटईया सहित आस पास के अन्य गांव के लोग अपनी अपनी समस्याओ को लेकर आये। चैपाल में ब्लाक प्रमुख निशान सिंहए ग्राम प्रधान केवल ंिसहए बिल्लू प्रधानए प्रिंस प्रधानए सेक्टर प्रभारी धीरज वर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। प्रशासन की और से चैपाल में अमरिया एस0डी0एम0ए एस0डी0ओ0 बिजलीए तहसीलदारए पूर्ति निरीक्षकए अमरिया थाना अध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |