Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढःछेडछाड़ को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


लालगंज/ प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र में सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के साथ छेडछाड तथा गालीगलौज को लेकर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेईस अगस्त को शाम करीब छः बजे वह शौच के लिए गयी थी। इस बीच रंजिश को लेकर आरोपी गांव के सेबू पुत्र निमरू ने बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। इस बीच शोर सुनकर आरोपी भाग निकला। पीडिता उलाहना देने उसके घर गयी तब आरोपी की मां के द्वारा उसे गाली दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सेबू समेत दो के खिलाफ छेडछाड़ तथा गालीगलौज का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |