Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः तोडफोड़ व मारपीट को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट तथा गालीगलौज व तोडफोड़ को लेकर लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मकईपुर निवासी सुनील कुमार रजक पुत्र छवि लाल ने दी गई तहरीर में कहा है कि चैबीस अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर पर मौजूद था। इस बीच जमीनी रंजिश को लेकर गांव के कन्धई सरोज व सुन्दर पुत्रगण छोटई, वीरू सरोज पुत्र सुन्दर व रबजानती पुत्री वीरू एकराय होकर उसके घर आ पहुंचे। आरोपियो द्वारा गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू की गयी। पीड़ित की पत्नी अनीता ने मना किया तब आरोपी उसके नल व बाथरूम में तोडफोड़ करते हुए जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुनील समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |