Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: बेहतर सड़क सुविधा प्राथमिकता- विधायक



शुकुलबाजार/अमेठी। विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के बूबूपुर गांव में रविवार को विधायक सुरेश पासी ने सीसी रोड निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल ळें इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश चैहान,जगदीश पाल, रविंद्र सिंह, रामसुंदर यादव, महेश दुबे, आदि लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


बूबूपुर में विधायक ने सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |