संग्रामपुरः एचआरपी-डे! 88 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
VIDHAN KESARIAugust 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका परीक्षण व उपचार के लिए कैंप लगाया गया जिसमें 88 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ विशेष कैंप के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण महिला डॉक्टर रुखसार व डॉ संतोष सिंह द्वारा किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 7 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान हुई वहीं एक दर्जन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं को मुफ्त जांच व मुक्त इलाज किया गया। साथ में फल वितरण भी किया गया।