Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः एजीएम इंटर कॉलेज में स्वच्छता और ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन! स्वच्छता में 71 और ड्रेस प्रतियोगिता में 81 छात्र-छात्राएं बने विजेता, पुरस्कार देकर किया सम्मानित


बीसलपुर। एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा में सोमवार को छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, अनुशासन और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता एवं ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साफ-सफाई और अनुशासन का महत्व समझाया गया।

स्वच्छता प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सुथरे रहने की आदत और विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति उनकी सजगता को देखा गया। प्रतियोगिता में कुल 71 छात्र-छात्राओं को विजेता चुना गया। वहीं ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित वेशभूषा को देखते हुए 81 छात्र-छात्राओं को विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के बाद विद्यालय की ओर से विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी स्वच्छता, अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के संस्थापक एलपी गंगवार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन में शिक्षा के साथ स्वच्छता और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की आदत बचपन से विकसित हो जाए तो उसका प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है। इसी प्रकार निर्धारित ड्रेस में विद्यालय आना बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा करता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के संस्थापक एलपी गंगवार, प्रबंधक सर्वेश गंगवार, प्रधानाचार्य पंकज कुमार गंगवार, उपप्रधानाचार्य ओविंद प्रकाश शुक्ला सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |