Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पंचायत विकास व हरित पंचायत पर कार्यशाला आयोजित


अमेठी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद अमेठी में पंचायतों के सशक्तीकरण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चैहान ने की। कार्यशाला में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति के सदस्यगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत विकास योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 तथा हरित पंचायत विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न विषयों की प्रस्तुति दी गई तथा पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हुए उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने अधिकारियों से पंचायत विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार करने तथा पेयजल, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने हरित पंचायत की अवधारणा को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने तथा सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |