Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: खेत की सुरक्षा बनी जानलेवा, झटका मशीन की चपेट में आकर 16 वर्षीय किशोर की मौत


हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे नोखे मजरे मेघमऊ गांव की घटना, हादसे के बाद प्रशासन ने झटका मशीनों को लेकर जारी किए सख्त निर्देश


बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली झटका मशीन एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गई। रविवार सुबह हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे नोखे मजरे मेघमऊ गांव में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर आर्यन तिवारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, आर्यन घर के सामने स्थित चरी के खेत में गया था। इसी दौरान खेत के किनारे सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार के संपर्क में आ गया। तार में तेज करंट प्रवाहित होने के कारण किशोर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बल्दीराय तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार तथा हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

किशोर की मौत के बाद प्रशासन ने खेतों में लगाई जा रही झटका मशीनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बल्दीराय एसडीएम प्रभात सिंह ने तहसील क्षेत्र के किसानों से खेतों में लगाई गई झटका मशीनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने चेतावनी दी है कि जांच के दौरान यदि किसी खेत में झटका मशीन पाई गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |