Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: चोरी के मोटर साइकिल व मोबाइल फोन के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में शनिवार को थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत बिहसड़ा से 02 अभियुक्तों 1.सूरज विश्वकर्मा पुत्र स्व. राजू विश्वकर्मा निवासी कुशहा थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2. संतोष कुमार पुत्र अशोक बिन्द निवासी रेहड़ा चुगी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व 07 मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |