Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: झटका मशीन से मौतों पर डीएम के आदेश के बाद एसडीएम लम्भुआ का एक्शन शुरू! रामपुर कुर्मियान और घरवासपुर में अवैध मशीन-बैटरी जब्त,दोबारा लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई


लंभुआ/सुलतानपुर। झटका मशीन के तारों से हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिले के समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों को अवैध रूप से संचालित झटका मशीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

डीएम के आदेश जारी होते ही उप जिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन ने तत्परता दिखाते हुए लम्भुआ तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान रामपुर कुर्मियान और घरवासपुर गांव में लगे अवैध रूप से संचालित झटका मशीन और बैटरियों को जब्त कर लिया गया। किसानों को दोबारा मशीन न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर, लम्भुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि बीते 9 महीने में लम्भुआ क्षेत्र में झटका मशीन के करंट से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को घरवासपुर में 4 वर्षीय साजिया की मौत के बाद ही डीएम ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत क्षेत्र भ्रमण और अवैध मशीनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |