Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: धूमधाम से मनी सरदार पटेल की 150वीं जयंती, कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडे रहे मुख्य अतिथि


सुल्तानपुर। आज दिनांक 26 अगस्त 2026, दिन बुधवार को सुल्तानपुर क्राफ्ट समिति द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह पूर्वक पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार, नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री राजबाबू उपाध्याय और विधान परिषद सदस्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

समारोह में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भजन एवं लोक गायक दीनबंधु सिंह ने अपने उत्कृष्ट भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह, शशांक शेखर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, मदन भैया, ब्लॉक प्रमुख कूड़ेभार नवनीत सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर उमेश सिंह, गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह गांधी, जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह और सभासद रेनू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति प्रकाश ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार सिंह व उनकी पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |