Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: रबी उल अव्वल को लेकर पारा बाजार में उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही बल्दीराय पुलिस


बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के पारा बाजार में रबी उल अव्वल का त्योहार धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ी हुई है और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

त्योहार के अवसर पर सपा प्रत्याशी शकील अहमद एवं सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, प्रेम तथा भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

त्योहार के मद्देनजर बल्दीराय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। बाजार और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

चैकी प्रभारी संजय सिंह एवं थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीओ आशुतोष कुमार, एसडीएम प्रभात सिंह एवं तहसीलदार गुलाब सिंह भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों की ओर से पुलिस एवं संबंधित कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पारा बाजार में रबी उल अव्वल के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना हुआ है। त्योहार के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |