Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोेईः मारपीट में दो वांछित गिरफ्तार


तिलोेई/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त को मोहनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 255/26 में वांछित समीर पुत्र जमील, उम्र 20 वर्ष तथा साहजहां पत्नी जमील, उम्र 45 वर्ष, निवासी चेतराबुजुर्ग, थाना मोहनगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पास से मारपीट में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26 अगस्त को कोलिया के विवाद को लेकर उन्होंने उक्त हथियारों से विपक्षी पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में थाना मोहनगंज में धारा 115(2), 109, 351(3) और 333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अरुण यादव, सुनील कुमार, प्रशान्त कुमार तथा महिला कांस्टेबल साधना शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |