Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलिया: खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह खोलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम! दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण, एक माह का कुकरी-बेकरी और 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण


बलिया। बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण, एक माह का कुकरी (पाक कला)ध्बेकरी प्रशिक्षण तथा 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है।

राजकीय फल संरक्षण केंद्र, बलिया के प्रभारी त्रिभुवन राम ने बताया कि मंडल खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत राजकीय फल संरक्षण केंद्र आजमगढ़, मऊ और बलिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होंगे। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यम स्थापित करने तथा प्रसंस्करण इकाइयों के संचालन के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों और अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न तकनीकों, उद्यम स्थापना और संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।

आजमगढ़ के अभ्यर्थी यहां करें संपर्क..

आजमगढ़ में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केंद्र, रैदोपुर में संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पर्यवेक्षक श्री हवलदार के मोबाइल नंबर 9506146766 पर संपर्क किया जा सकता है।

मऊ और बलिया के लिए त्रिभुवन राम से संपर्क

मऊ एवं बलिया के इच्छुक प्रशिक्षणार्थी राजकीय फल संरक्षण केंद्र, बलिया के पर्यवेक्षक त्रिभुवन राम से मोबाइल नंबर 7068795267 पर संपर्क कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने बेरोजगार युवक-युवतियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |