Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बिहार से जुड़े तार, हाजीपुर साइबर कैफे में छापेमारी


महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके तार अब बिहार से सीधे जुड़ गए हैं। इस अंतरराज्यीय परीक्षा घोटाले की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम (SIT) ने बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वैशाली जिले के हाजीपुर में एक बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित एक प्रमुख साइबर कैफे में की गई। महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम हाजीपुर पहुंची जहां के कचहरी रोड स्थित क्विक डिजिटल साइबर कैफे में घंटों छापेमारी की।

देर रात लगभग एक बजे तक चली छापेमारी के बाद कैफे संचालक सोनू कुमार सहित तीन लोगों को एसटीएफ की टीम ने हिरासत में लिया है जिनसे टीम पूछताछ कर रही है। दरअसल वैशाली जिले के सहदेई निवासी सोनू हाजीपुर में 2009 से ही साइबर कैफे चलाता है जिसका समबंध पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड और समस्तीपुर के रहने वाले बिजेंद्र गुप्ता के साथ होने की बात भी सामने आई है। खास बात यह है कि गिरफ्तार सोनू के छोटे भाई विकास की तलाश भी महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम कर रही है जो पटना में रह कर साइबर कैफे चलाता है। इस छापेमारी के दौरान महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम ने कई डिजिटल सबूत भी बरामद किया है जिसकी बारीकी से जांच की जाएगी। हालांकि इस बारे में महाराष्ट्र एसटीएफ टीम ने कुछ जानकारी नहीं दी लेकिन बताया कि टीईटी पेपर लीक कांड के मद्देनजर छापेमारी की गई है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा रैकेट है जो कई राज्यों में फैला हुआ है। फिलहाल, जब्त किए गए मोबाइल फोन और ईमेल एक्टिविटी के जरिए पूरे डिजिटल नेटवर्क को डिकोड करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जल्द ही कुछ और बड़े चेहरों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

बता दे कि महाराष्ट्र टीईटी में 4 लाख 28 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 28 जून को आयोजित परीक्षा से 24 घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया। जिसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने परीक्षा रद्द कर दिया और उसके बाद महाराष्ट्र के भिवंडी में छापेमारी कर बिहार हरियाणा के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अभी भी महाराष्ट्र एसटीएफ कई राज्यो में छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |