बिहार सरकार का बड़ा फैसला, स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स
July 02, 2026
बिहार में अब सड़कों और पुलों पर वाहन चलाने वालों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार 1 जुलाई को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिसमें बिहार में अब स्टेट हाईवे पर नेशनल हाईवे की तरह टोल टैक्स लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इस फैसले से अब वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। अब कार-जीप, टेंपो से लेकर बस, ट्रक तक सभी वाहनों के लिए टोल टैक्स वसूला जाएगा।
